नीमच में सफल हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल
आंगनवाड़ी ,आशा, मध्यान्ह भोजन कर्मी, नल चालक, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, आउटसोर्स, संविदा, निर्माण कर्मियों ने निकाली रैली।
गांधी वाटिका में 2000 से अधिक इकट्ठा हुए
नीमच। दिनांक 12 फरवरी 2026 सीटू सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, योजना कर्मियों, राज्य केंद्र कर्मचारियों के महासंघ एवं संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर नीमच में भी राष्ट्रव्यापी सफल हड़ताल हुई जिसमें बैंक बीमा,बीएसएनल, आंगनवाड़ी,मध्यान्ह भोजन, आशा और कई अन्य क्षेत्रों में कार्य पूरी तरह से बंद रहा,। हड़ताल के तारतम्य में आज गांधी वाटिका में लगभग 2000 से अधिक विभिन्न क्षेत्र के मजदूर और कर्मचारी एकत्र हुए और उन्होंने सरकार की पूंजीपति और कॉर्पोरेट परस्त नीतियों का विरोध किया तथा हड़ताल के माध्यम से चेतावनी दी की आम मजदूर किसान और गरीब जनता के पक्ष में नीतियां बनाई जाए वरना सरकार को उखाड़ के फेंक दिया जाएगा ।हड़ताल की प्रमुख मांगों में से 21 नवंबर 2025 को जारी किया लेबर कोड़ को तुरंत रद्द किया जाए, अस्थाई श्रेणी के आउटसोर्स, आंगनवाड़ी कर्मी ,आशा कर्मी ,मध्यान्ह भोजन कर्मी, ठेका ,संविदा, नल चालक, भृत्य सहित इस तबके के सभी काम करने वालों को परमानेंट किया जाए। तब तक इन्हें 26000 रुपए प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए । इस पूरे तबके को सामाजिक सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं मिलता है अतः पेंशन बीमा ग्रेच्यूटी बोनस इत्यादि का लाभ दिया जाए तथा इस पूरे वर्ग का 50 लाख रुपए का सरकारी बीमा कराया जाए एवं मासिक पेंशन ₹10000 प्रति महीना की जाए। बैंक, बीमा, बीएसएनल, रक्षा, कोयला जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण बंद किया जाए। महंगाई पर रोक लगाई, जाए बीज बिल, बिजली सुधार बिल को तुरंत रद्द किया जाए तथा अफीम की फसल को फसल बीमा योजना में लिया जाए किसानों को उनकी उपज का पूरा समर्थन मूल्य दिया। ऊर्जा कानून "शांति" को तुरंत वापस लिया जाए। जी राम जी योजना को वापस लेकर पुरानी मनरेगा योजना वापस चालू की जाए तथा इससे शहरी क्षेत्र में चालू कर एक वर्ष में ढाई सौ दिन काम दिया जाए तथा मजदूरी ₹ 700/- प्रति दिन दी जाए। सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री नयागांव को तुरंत सरकारी क्षेत्र में चलाया जाए एवं वहां के मजदूरों को बकाया राशि का भुगतान तुरंत किया जाए जैसी मांगे 21 सूत्री मांग पत्र में शामिल थी। गांधी वाटिका में हुई सभा को सीटू, इंटक,बैंक,सीमेंट, आउटसोर्स, ठेका, संविदा, विनियमित, अंशकालीन, नल चालक, मध्यान्ह भोजन, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, इलेक्ट्रिकसिटी, किसान सभा जनवादी लेखक संघ, नल चालक,भृत्य, खेत मजदूर,निर्माण मजदूर, इत्यादि *यूनियन के किशोर जेवरिया, निरंजन गुप्त राही, वीणा पथरोड, जाहिद हुसैन, विजय बैरागी, कृष्णा कांटे, माया पाटीदार, रेखा आर्य, रमेश गरसिया, सदाकत हुसैन, प्रकाश भट्ट, प्रमोद बिवरे मनोहर बैरागी,रघुनंदन माली, नीतू कविश्वर, राजकुमार,सुनीता धाकड़ ,शालिनी जयंत,भंवर सिंह, कैलाश चंद्र सेन, निर्भय राम चौहान गोपाल बोरीवाल नए संबोधित किया। गांधी वाटिका का से एक रैली पुस्तक बाजार जाजू भवन होते हुए बारादरी से और फव्वारा चौक होते हुए 40 चौराहे पर आई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे। 40 चौराहे पर 21 सुत्रीय मांगो का ज्ञापन* महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम तहसीलदार श्री संजय मालवीय को सोंपा गया। ज्ञापन का वचन सुनील शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने एवं आभार मुकेश नागदा ने प्रकट किया।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात