नरेश मीणा ने प्रशासन को दी चेतावनी, कार्रवाई की मांग
सवाई माधोपुर|जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में सोने-चांदी के जेवरात के लिए अज्ञात लुटेरों द्वारा एक महिला की निर्मम हत्या के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि जिले की राजनीति में भी भूचाल ला दिया है। घटना को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने विधानसभा में सरकार को जमकर घेरा। वहीं अब युवा नेता नरेश मीणा ने भी प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।नरेश मीणा मंगलवार रात कोड्याई गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुए समझौते के सभी बिंदुओं को 10 दिन के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।नरेश मीणा ने कहा कि जिन मुद्दों पर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी है, उन्हें तय समय सीमा में लागू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि 10 दिन के भीतर समझौते की सभी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आगामी 14 फरवरी को वे पुनः कोड्याई पहुंचेंगे और ग्रामीणों से चर्चा कर बड़े आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
सोशल मीडिया फ्रेंड ने जन्मदिन का बहाना बनाकर सूरत बुलाया, नशा देकर दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार
उन्होंने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि कोड्याई के साथ-साथ बामनवास के जाहिरा हत्याकांड का भी शीघ्र खुलासा किया जाए। अन्यथा क्षेत्र में हुई निर्मम हत्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कोड्याई से एक बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।गौरतलब है कि मंगलवार को कोड्याई गांव में अज्ञात लुटेरों ने जेवरात के लिए एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर करीब 23 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच आठ बिंदुओं पर समझौता हुआ, जिसमें 10 दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सहित सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया। समझौते के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। धरना समाप्त होने के बाद कोड्याई पहुंचे नरेश मीणा ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन को समझौते के पालन को लेकर सख्त चेतावनी दी है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात