अंबाला में चोरी का विरोध करने पर बदमाशों का हमला
अंबाला। के गांव कालपी में वीरवार रात भैंस चोरों ने खूनी खेल खेला। पशु चोरी करने आए नकाबपोश बदमाशों ने विरोध करने पर पशुपालक की गंडासियों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य बुजुर्ग पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की गाड़ी भी अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल है।
गंडासियों से किया ताबड़तोड़ हमला
वीरवार रात 12.30 पर कालपी गांव निवासी जय दयाल (52) रात को अपने पशुओं की रखवाली कर रहे थे। तभी पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके पशुधन को चोरी करने का प्रयास किया। आहट होने पर जब जय दयाल ने शोर मचाया और बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर गंडासियों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद रामरत्न (65) भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण जय दयाल की मौके पर ही मौत हो गई।
बदमाशों की गाड़ी पलटी, सुराग हाथ लगे
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल बदमाश वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिससे बदमाशों के गिरोह का सुराग मिलने की उम्मीद है। सूचना मिलते ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डीएसपी बराड़ा सुरेश शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला