राशन वितरण में बड़ा बदलाव, ATM से निकलेगा अनाज
रायपुर|छत्तीसगढ़ में अब राशन दुकानों में घंटों लाइन घंटों लाइन लगाने और ‘तौल में गड़बड़ी’की शिकायतों का झंझट अब खत्म होने जा रहा है. अब बैंक एटीएम की तर्ज पर राजधानी रायपुर में प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ लगने जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शहर के शास्त्री मार्केट में स्थापित किया जाएगा|
कैसे काम करेगा ‘ग्रेन एटीएम’?
- यह मशीन हुबहू बैंक एटीएम की तरह काम करती है|
- इसमें कैश की जगह अनाज निकलता है|
- इसकी प्रक्रिया बेहद सरल रहेगी. लाभार्थी को अपना राशन कार्ड नंबर डालना होगा या आधार आधारित बायोमेट्रिक (अंगूठा) लगाना होगा|
- स्क्रीन पर अनाज की मात्रा प्रदर्शित होगी|
- मशीन से निर्धारित मात्रा में चावल या गेहूं सीधे थैले में गिर जाएगा|
- इस पूरी प्रक्रिया में मात्र 30 से 45 सेकंड का समय लगेगा|
- इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि जीरो-एरर तौल सुनिश्चित होगी|
रायपुर में लगेगा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’
बता दें कि सबसे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ये ‘ग्रेन एटीएम’ लगाया जाएगा. यहां इसके सफल क्रियान्वयन के बाद इस योजना को चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा. शहरी क्षेत्रों में इस तरह की मशीन आधारित व्यवस्था को लागू करना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है|
ग्रेन एटीएम 24 घंटे रहेगा चालू
मिली जानकारी के मुताबिक, ये ग्रेन एटीएम 24 घंटे चालू रह सकता है, जिससे मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी. वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे कामकाजी लोगों की परेशानी कम होगी|
इन राज्यों में उपयोग किया जा रहा ग्रेन एटीएम
छत्तीसगढ़ से पहले बिहार, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में ग्रेन एटीएम का सफल प्रयोग हो चुका है. वहां इस प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को तेज व सुगम सेवा मिली है. इसी मॉडल को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने की पहल की जा रही है|

‘महाराष्ट्र नेक्स्ट’ से क्या बदलेंगे समीकरण? राज ठाकरे का नया दांव
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर, रीवा में हुई अहम बैठक
उज्जैन की दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई रुकी, SC का बड़ा आदेश
सियासत गरमाई: संजय राउत का बयान, मोदी-शाह पर इशारा
IPL 2026 से पहले KKR की टेंशन खत्म, तेज गेंदबाज फिट
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, ईद पर बदलेगा शहर का ट्रैफिक सिस्टम
भूपेश बघेल बोले- सरकार क्यों है खामोश?
गेंदबाजी प्रदर्शन पर सवाल, अफरीदी को लेकर बहस