संपन्न हुआ भगवान शालीग्राम का विवाह समारोह
नीमच। (प्रेम राठौर) ग्राम पालसोड़ा स्थित चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला मंदिर समिति के तत्वावधान में भगवान श्री शालीग्राम भगवान एवं तुलसी महारानी के विवाह समारोह का आयोजन श्रद्धा, उत्साह के माहौल में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला पालसोडा पर विवाह समारोह की शूरुआत गणपति स्थापना से हुई । इसके बाद चाक एवं शकण डोरड़ा की रस्मे संपन्न हुई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। निर्धारित तिथि पर भगवान का अभिषेक विधिवत मंत्रोचार के साथ किया गया। पुजारियों द्वारा विशेष पूजन अर्चन कराया गया। 14 फरवरी शनिवार को भगवती तुलसी महारानी मंडप आदि परंपरागत रस्में पूरी की गई। विवाह की प्रत्येक विधि वैदिक मंत्रों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराई गई। इस अवसर पर भगवान शालिग्राम की बिंदोली निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु बैंड-बाजों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। बारात चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला पालसोडा से हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। जमुनिया कला किशोर पंचोली के यहां पहुंचने पर बारात का पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला। इस अवसर पर बहनों को भगवान की तस्वीर भी वितरित की गई।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला