दौसा में भीषण सड़क हादसे, डबल एक्सीडेंट में महिला की मौत
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हड़िया मोड़ पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर
पहला हादसा महवा थाना क्षेत्र के हड़िया मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महवा थाना पुलिस अधिकारी लखन सैनी ने बताया कि क्यारदा खुर्द, हिंडौन निवासी अजीत सिंह जाटव और सपना स्कूटी से महवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हड़िया मोड़ पर तेज गति से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
दोनों घायलों को जयपुर किया गया रेफर
टक्कर में अजीत सिंह जाटव और सपना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरा हादसा जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर समलेटी गांव के पास हुआ, जहां बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अधिकारी लखन सैनी ने बताया कि यह हादसा समलेटी गांव के कट पर हुआ, जहां बाइक और स्कूटी आमने-सामने टकरा गए।
गंभीर घायल महिला की अस्पताल में मौत
इस दुर्घटना में टोडाभीम थाना क्षेत्र के मंडेरू गांव निवासी फूलवती (पत्नी कैलाश सहाय मीणा) को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी और उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
घटना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने