कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम पारंपरिक उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) मनोज दयाल ने सभी प्राध्यापकों, अतिथि व्याख्याताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित विश्वविद्यालय परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने विश्वविद्यालय के ‘रेडियो संवाद’ के माध्यम से भी होली पर्व पर अपना शुभकामना संदेश प्रसारित किया। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के इस पर्व का आनंद लिया
कुलपति प्रो. दयाल ने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, समरसता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं, बल्कि कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार को स्वदेशी जीवन शैली के अनुरूप मनाते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी को किसी प्रकार की असुविधा या कष्ट न पहुंचे। कुलपति ने कामना की कि होली का यह पर्व विश्वविद्यालय परिवार तथा विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई उमंग लेकर आए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा सहित सभी प्राध्यापकगण, अतिथि व्याख्याता, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
मोबाइल QR कोड से हो रहे ट्रांजैक्शन पर GST की नजर, जांच शुरू
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
"युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं", सचिन ने जताई बड़े संकट की आशंका
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
महिला से विवाद पड़ा भारी, रीवा कलेक्टर ने वेंडर को लगाई जमकर फटकार
भारत में बनेगी चिप पैकेजिंग की नई ताकत, सरकार ने तैयार किया बड़ा रोडमैप