अमानवीय प्रथा को पूरी तरह खत्म करने पर जोर
रायपुर|छत्तीसगढ़ में जबरन मैनुअल स्कैवेंजिंग कराने पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति से जबरन यह कार्य करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए|
जबरन मैनुअल स्कैवेंजिंग कराने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जबरन मैनुअल स्कैवेंजिंग कराने के मामले में सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीवरेज की सफाई को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी करने का आदेश भी दिया गया है|
इसके तहत सिर्फ नगर निगम या पंजीकृत संस्थाओं से ही कराई सफाई कराई जाए. अनियमित और निजी स्तर पर सफाई पर रोक के संकेत हैं. वहां सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त हैं. जिसके चलते सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्ती के निर्देश भी दिए गए हैं|
CM विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए CM विष्णु देव साय ने कहा कि सीवरेज सफाई का कार्य केवल नगर निगम या अधिकृत पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही कराया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सफाई कार्य के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके|
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि मैनुअल स्कैवेंजिंग से संबंधित कानून के तहत दोषियों के लिए कारावास और जुर्माने का प्रावधान है. साथ ही, इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं|
सफाई कर्मियों की मौत पर जताया दुख
मुख्यमंत्री ने हाल ही में रामकृष्ण हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने संबंधित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए|

स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत, धनबाद हाईवे पर पसरा मातम और अफरा-तफरी
झारखंड के धनबाद में बड़ा सड़क हादसा, तीन वाहनों की भिड़ंत में दो की मौत
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें