बारिश में करें तांबे के पानी का सेवन
बारिश का मौसम आ रहा है। इस मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में इस मौसम में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। न केवल शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार तांबे के बर्तन का पानी प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है और ये हमें हानिकारक सूक्ष्मजीवों से बचाता है। बारिश के मौसम में जल प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे संक्रमण का डर रहता है। ऐसे में तांबे का पानी अच्छा रहता है। तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और पानी को शुद्ध बनाते हैं। तांबे के बर्तन का पानी शुद्ध होता है और यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर स्वस्थ और मन तरोताजा रहता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। यह भोजन को बेहतर ढंग से पचाने में सहायता करता है और पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, वात और अपच से राहत दिलाता है। इसके अलावा, यह पानी किडनी की सेहत के लिए भी लाभकारी है। यह किडनी स्टोन के खतरे को कम करता है और किडनी को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। तांबे का पानी रोग प्रतिरोधी शक्ति को भी मजबूती देता है, जो बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव में सहायक है। इसके अतिरिक्त, तांबे के पानी का नियमित सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। यह त्वचा को निखारता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद में भी तांबे के बर्तन में पानी पीने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, तांबे का पानी शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) को संतुलित करता है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर होता है। तांबे के बर्तन में रातभर पानी रखकर सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा होता है पर बर्तन की नियमित सफाई जरूरी है

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला