अजमेर में समीक्षा बैठक के दौरान दीया कुमारी ने अफसरों को लगाई फटकार
अजमेर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, बजट घोषणाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
18 से 19 महत्वपूर्ण बजट घोषणाएं की गई हैं
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। दीया कुमारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा 18 से 19 महत्वपूर्ण बजट घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत घोषणाएं धरातल पर आ चुकी हैं। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की प्रगति काफी बेहतर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पेंडेंसी रखना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और इसे जल्द खत्म करना आवश्यक है।
नियमित मॉनिटरिंग की जा रही
बैठक में उन्होंने ‘वन जिला-वन प्रोडक्ट’, राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू तथा अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उन्हें तुरंत गति दी जाए और सभी लंबित मामलों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि करीब 19 घोषणाएं अभी भी पेंडिंग हैं, जिनकी राज्य स्तर पर भी मॉनिटरिंग की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार नियमित मॉनिटरिंग के जरिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रख रही है, जो पहले इस स्तर पर नहीं होती थी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और जनता को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएं। इसके अलावा, बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी पानी की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए अभी से प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला