जोधपुर में विवाद बढ़ा, महिलाओं से झड़प के बाद पत्थरबाजी
जोधपुर। शहर के लायकान मोहल्ला क्षेत्र में स्थित आचार्यों का बास में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दो समुदायों के बीच अचानक विवाद हो गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब बाइक पर सवार दो युवक मेहरों का चौक की ओर जा रही महिलाओं से टकरा गए और नीचे गिर पड़े। ये महिलाएं फगड़ा-घुड़ला मेले में शामिल होने जा रही थीं और उनके आगे गवर-ईसर लेकर ट्रैक्टर भी चल रहा था।
नशे में थे आरोपी
टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने मदद करने आए लोगों से ही मारपीट शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला जल्द ही विवाद में बदल गया।
आरोपियों ने किया पथराव
बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले, लेकिन कुछ समय बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटे और इलाके में पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान मेले के लिए लगाई गई लाइटों को तोड़ दिया गया और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों कार, टैक्सी और बाइक के शीशे भी तोड़ दिए गए। पथराव में नीतेश नाम का एक युवक घायल हो गया।
पुलिस ने दो युवकों को में लिया हिरासत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने पुलिस को घेर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस मामले में एक-दो युवकों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार अपनी टीम के साथ आरोपियों की धरपकड़ में जुटे हैं। वहीं, पुलिस कमिश्नर शरद कविराज भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
बिहार की महिलाओं के लिए नई सौगात, 19 ट्रेड में स्किल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका