ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने की मांग, दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री से की बात
झालावाड़-बारां। सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा, चौकी मोतीपुरा और झालावाड़ जिले के भवानीमंडी, चौमहला एवं आमेटा स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता भी उठाई।
ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई
सांसद दुष्यंत सिंह ने सिरसा-कोटा एक्सप्रेस को राजगढ़ तक बढ़ाने, कोटा-घाटोली मेमू को खिलचीपुर, कोटा-चौमहला मेमू को उज्जैन और श्रीगंगानगर-झालावाड़ एक्सप्रेस को अकलेरा तक बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कोटा से बीना तक नई मेमू ट्रेन और बारां को दिल्ली से जोड़ने की भी आवश्यकता बताई। इसके साथ ही, झालावाड़ से गुरुग्राम नई ट्रेन चलाने की बात की, जो ईको और धार्मिक पर्यटन के लिए लाभकारी होगी।
सांसद बोले-पर्याप्त रेल सेवाएं हों
सांसद ने जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस के बारां, कोटा-इंदौर इंटरसिटी को अटरू, दयोदय एक्सप्रेस को सालपुरा तथा लालगढ़-पुरी और दुर्ग-अजमेर ट्रेनों के छबड़ा-गुगोर ठहराव की मांग की। चौकी मोतीपुरा में इंटरसिटी और दयोदय एक्सप्रेस के ठहराव पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सालपुरा और मोतीपुरा में कोयले के परिवहन से होने वाली आय के साथ क्षेत्र को पर्याप्त रेल सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
सबसे अधिक आय देने वाला भवानीमंडी स्टेशन
भवानीमंडी स्टेशन को रेलवे के लिए सबसे अधिक आय देने वाला बताते हुए उन्होंने पश्चिम एक्सप्रेस, इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कामाख्या-गांधीधाम और बांद्रा-गाजीपुर ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता बताई। चौमहला में गांधीधाम-वैष्णो देवी और डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली सुपरफास्ट के ठहराव की मांग भी रखी गई। जेडआरयूसीसी सदस्य धीरज गुप्ता ने बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने, पिट लाइनों के निर्माण और मेमू ट्रेनों में एक्सप्रेस किराए को साधारण श्रेणी के अनुसार लागू करने की मांग की। रेल मंत्री ने सभी विषयों की जांच कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला