पशु मेले की उलटी गिनती शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को किया निर्देशित
जैसलमेर|जिले की ग्राम पंचायत रामदेवरा, पोकरण में 24 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले पारंपरिक एवं ऐतिहासिक रामदेवरा पशु मेले की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, विभागीय समन्वय और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिला कलेक्टर ने कहा कि रामदेवरा पशु मेला जिले का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालक, व्यापारी और श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागों को समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने पेयजल, बिजली, चिकित्सा, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रखने पर जोर दिया। पशुपालन विभाग को पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, मोबाइल एम्बुलेंस, दवाइयों और चिकित्सकीय स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। मेले के मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन सेवाएं, चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन, पशु ठहराव स्थल, अस्थायी बाजार और सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए। नगर पालिका को स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश वरंगटीवार ने बताया कि जैसलमेर पशुधन बाहुल्य जिला है, जहां बड़ी संख्या में गौवंश, भेड़, बकरी और ऊंट हैं। राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह मेला पशुपालकों को पशुओं की खरीद-फरोख्त का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। विशेष रूप से थारपारकर नस्ल की गाय की देशभर में मांग रहती है।मेले के दौरान उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिताएं और अन्य आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। श्रेष्ठ पशुपालकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पशुपालन, कृषि, विद्युत, चिकित्सा, नगर पालिका, पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला