सुबह-शाम सर्दी बरकरार
जयपुर|राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलता नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम सर्दी का असर बना हुआ है। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और धूप तेज रही। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, अजमेर और भीलवाड़ा सहित कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पश्चिमी राजस्थान में दिन में गर्मी का अहसास
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और जैसलमेर में गुरुवार को तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि जोधपुर में 28.4, जालौर में 28.3, जैसलमेर में 27.6, नागौर में 26.2, पाली के जवाई बांध क्षेत्र में 27.6 और चित्तौड़गढ़ में 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
सुबह-शाम सर्दी बरकरार
हालांकि दिन में धूप तेज रही, लेकिन सुबह और शाम सर्दी का असर बना रहा। सीकर, लूणकरणसर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कोटा, पिलानी, अलवर, टोंक, चूरू, बारां, सिरोही, करौली, झुंझुनूं और पाली में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
अगले दो सप्ताह का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी रहेगी, जबकि दिन में तेज धूप के कारण ठंड का असर कम होगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात