प्रेम संबंध पर बवाल, युवक को घेरकर उतारा मौत के घाट
रोहतास| जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बराढ़ी गांव में बीती रात 28 वर्षीय युवक की गांव के ही कुछ लोगों ने निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लालबदन सिंह के पुत्र शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल है।
प्रेमिका से मिलने गया था युवक
दरअसल, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक शैलेंद्र कुमार के परिजनों का आरोप है कि उसे बीती रात फोन करके घर से बुलाया गया। इसके बाद जब वह रात करीब दो बजे बराढ़ी गांव में लड़की के घर पहुँचा, तो वहाँ मौजूद लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।
परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सासाराम मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, गांव में घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
शव का पोस्टमार्टम कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, साथ ही फोन कॉल डिटेल्स आदि को भी खंगाला जा रहा है। एसपी ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दो की खोज जारी
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप