अस्पताल में बवाल, ससुराल-मायके पक्ष में जमकर झगड़ा
रायपुर|छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवकार अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब इलाज के लिए भर्ती एक महिला को लेकर उसके मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के साथ मारपीट शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई|
पुलिस ने संभाली स्थिति
मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया. जानकारी के अनुसार, महिला ने एक दिन पहले घर पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसका इलाज जारी है|
महिला की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है. शुक्रवार को डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताने के बाद ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे. इसी दौरान मायके पक्ष भी वहां पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और हाथापाई तक पहुंच गया|
अस्पताल में बढ़ी सुरक्षा
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया गया, ताकि आगे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो|
मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
इस बीच मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या का प्रयास मानने से इनकार कर दिया. उनका आरोप है कि महिला के साथ सुनियोजित तरीके से हत्या की कोशिश की गई है, जिसे आत्महत्या का रूप देकर छिपाने की कोशिश की जा रही है|
शिकायत का इंतजार
वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान