CBSE ने सोशल मीडिया पर फैलती अफवाहों पर लगाई रोक, दी चेतावनी
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोशल मीडिया पर परीक्षाओं और मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी भ्रामक तथा तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. बोर्ड ने 16 मार्च 2026 को एक सर्कुलर जारी कर चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियां परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने सर्कुलर को जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के मूल्यांकन के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहें और गलत जानकारी फैल रही है.
सीबीएसई ने सर्कुलर में कहा है कि कुछ व्यक्ति, जो मूल्यांकन प्रक्रिया में सीधे शामिल नहीं हैं या डिजिटल मूल्यांकन (ऑन स्क्रीन मार्किंग) से जुड़े हैं, सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी पोस्ट कर रहे हैं. यह पोस्ट छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों में अनावश्यक भ्रम पैदा कर रहे हैं तथा परीक्षा व्यवस्था की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं. बोर्ड ने कहा कि ऐसी गतिविधियां परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता और निष्पक्षता को खतरे में डालती हैं.
सीबीएसई के प्रमुख निर्देश और प्रतिबंध:
- सीबीएसई परीक्षाओं या मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित कोई भी झूठी या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
- किसी भी व्यक्ति को सीबीएसई का नाम, लोगो या सीबीएसई भवन की तस्वीरों का उपयोग करके भ्रम पैदा करने या लोगों को गुमराह करने की अनुमति नहीं है.
- ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
- हितधारकों को सलाह दी जाती है कि वह केवल सीबीएसई के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट www.cbse.gov.in से जारी अपडेट्स पर ही विश्वास करें. सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन वाली पोस्ट्स को महत्व न दें.
- आधिकारिक संचार केवल बोर्ड के अधिकृत माध्यमों से ही जारी किए जाते हैं.
परीक्षा व्यवस्था की अखंडता बनाए रखने की अपील: सीबीएसई ने सभी से अपील की है कि वह परीक्षा व्यवस्था की अखंडता और गोपनीयता बनाए रखने में पूरा सहयोग करें. बोर्ड ने जोर दिया कि अवेरिफाइड जानकारी सोशल मीडिया पर अपलोड न करें, क्योंकि इससे छात्रों और अभिभावकों में अनावश्यक चिंता और भ्रम फैल रहा है.

जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर खेतों में ले गया आरोपी, दुष्कर्म का आरोप
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
हरियाणा में HTET रिजल्ट तैयार, ग्रेस मार्क्स के साथ जल्द जारी होगा परिणाम
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार