‘मौत का तालाब’ बना काल, भाई-बहन की डूबने से मौत
जशपुर|जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से नौ वर्षीय विष्णुदास और बारह वर्षीय योगिता दास की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन महुआ बिनकर लौटते समय तालाब में नहाने गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कलिया निवासी जितेंद्र दास के बच्चे विष्णुदास और योगिता दास रविवार को जंगल गए थे। महुआ बिनकर वापस आते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। नहाते समय नौ वर्षीय विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
भाई को डूबते देख बारह वर्षीय बहन योगिता उसे बचाने के लिए तुरंत तालाब में कूद गई। पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बच्चे खुद को संभाल नहीं सके। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में डूब गए। परिवार के लोग और गांव के तैराक बच्चों को ढूंढने लगे, लेकिन वे नहीं मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर नारायणपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मासूम भाई-बहन की एक साथ मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस दुखद हादसे से स्तब्ध है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला