कतियाररास समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिले आयुष्मान कार्ड
रायपुर : राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण करने और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के तहत एक विशेष पहल की गई है। इसके अंतर्गत नगरीय निकाय दंतेवाड़ा द्वारा कतियाररास में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लेकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए और शासन की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्राप्त की।
कतियाररास समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिले आयुष्मान कार्ड
मौके पर ही आयुष्मान कार्ड का वितरण
शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड के लिए पहले से आवेदन कर चुके पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही कार्ड वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने हितग्राहियों को कार्ड सौंपने के साथ ही योजना के तहत मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
सुशासन तिहार से जय कुमार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
कतियाररास समाधान शिविर में पहुंचे स्थानीय निवासी जय कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था। सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से उनका कार्ड न केवल तेजी से तैयार हुआ, बल्कि आज उन्हें सौंप भी दिया गया। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अब किसी भी आकस्मिक बीमारी या जरूरत के समय मेरे परिवार को बेहतर और मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने आम नागरिकों को आसानी से लाभ पहुंचाने वाली इस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।
घर-घर पहुंची प्रशासन की टीम
इस समाधान शिविर की सबसे खास और सराहनीय बात यह रही कि जो हितग्राही किसी अपरिहार्य कारणवश शिविर स्थल तक नहीं पहुंच सके थे, उनके लिए प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमों ने पात्र हितग्राहियों के घरों और दुकानों पर जाकर उन्हें आयुष्मान कार्ड सौंपे। इस संवेदनशील पहल के कारण नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर काटने और कतारों में खड़े होने से मुक्ति मिली।
दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, वार्ड स्तर पर ही हो रहा समाधान
सरल और त्वरित प्रक्रिया से कार्ड मिलने पर नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब सुशासन तिहार के माध्यम से शासन स्वयं गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर रहा है। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक नागरिक सेवाएं भी प्रदान की गईं। इस अभियान के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे उन्हें त्वरित राहत मिल रही है।

प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं 'फिरकी मास्टर', 25 करोड़ के घर में जीते हैं शाही जिंदगी
ओडिशा में दर्दनाक हादसा: कार हादसे ने छीनी 5 युवकों की जिंदगी
अमेरिका में होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, भारत में इस दिन और समय होगा रिलीज
ACB रेड में मिला खजाना, इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति ने उड़ाए होश
प्रशासनिक फेरबदल: IAS अशोक बर्णवाल को मिली मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
आयुष्मान भारत योजना की जांच पर विवाद, अस्पताल संचालकों ने नोडल अधिकारी हटाने की मांग की
68,378 उपभोक्ताओं की बिजली बिल में राहत, टाइम ऑफ डे योजना से ₹1.12 करोड़ की बचत