बच्चों पर हुए हमलों ने इलाके में बढ़ाई चिंता
बारां। जिले के अंता क्षेत्र में इन दिनों आवारा और पागल कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रिहायशी इलाकों में हो रहे हमलों से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा घटना में ब्रह्मपुरी मोहल्ले में दो बालक कुत्ते के हमले में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। आवारा कुत्तों को लेकर प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम ब्रह्मपुरी मोहल्ले में एक पागल कुत्ते ने अचानक राह चलते बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में 4 वर्षीय मासूम और 14 वर्षीय बालक लहूलुहान हो गए। घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है लेकिन नगर प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। लगातार हो रहे हमलों के बावजूद नियंत्रण के ठोस उपाय नहीं किए जाने से रहवासियों में नाराजगी है। लोगों ने शीघ्र अभियान चलाकर आवारा कुत्तों से राहत दिलाने की मांग की है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला