बड़ी मात्रा में केमिकल और उपकरण बरामद
जोधपुर| रेंज आईजी राजेश मीना द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाड़मेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के कुशल निर्देशन में रविवार को बाड़मेर पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहदी क्षेत्र में संचालित अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि सेड़वा थाना क्षेत्र के सिहार गांव स्थित एक सूनसान ढाणी में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।घेराबंदी के दौरान ढाणी के बाहर बने एक गुप्त कमरे में नशीला पदार्थ बनाने की पूरी यूनिट संचालित होती पाई गई। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई ने नशे के सौदागरों के मंसूबों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।पुलिस ने मौके से 3 किलो से अधिक तैयार एमडी ड्रग (अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये), ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त होने वाला भारी मात्रा में केमिकल और नशीला पदार्थ तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें व अन्य संसाधन बरामद कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।रेंज आईजी राजेश मीना ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक फैक्ट्री का पर्दाफाश नहीं है, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने की शुरुआत है। इस अवैध कारोबार में लिप्त पूरे नेटवर्क की बारीकी से जांच की जा रही है। इस काले धंधे के पीछे जो भी मास्टर माइंड या अपराधी संलिप्त हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जोधपुर रेंज पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।यह कार्रवाई बाड़मेर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम में एक मील का पत्थर साबित होगी, जिससे न केवल स्थानीय तस्करों के नेटवर्क पर प्रहार हुआ है, बल्कि युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले गिरोहों को भी कड़ा संदेश गया है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात