वीकेंड से पहले कमाई में गिरावट, मेकर्स की उम्मीदों को लगा झटका
अगले हफ्ते फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी। इसके आने की आहट से ही थिएटर में पहले से मौजूद फिल्मों का क्या हाल है? क्या इनके कलेक्शन पर असर दिखने लगाा है। जानिए, शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन कितना रहा है।
‘द केरल स्टोरी 2’ का शुक्रवार का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने शुक्रवार को 1.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि गुरुवार को 1.52 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 41.69 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म विवादों में घिरने के बावजूद दर्शकों के बीच अपना क्रेज नहीं बना सकती है। इसका कलेक्शन अब तक 50 करोड़ रुपये से नीचे ही बना हुआ है।
‘अस्सी’ का क्या है हाल?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 22वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये हुआ। अब इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.83 करोड़ रुपये रहा है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। इसकी कमाई शुरुआत से कमजोर रही है।
‘ओ रोमियो’ को नहीं मिल रहे दर्शक
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने शुक्रवार को 15 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं गुरुवार को 20 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कलेक्शन अब तक 71.30 करोड़ रुपये है। निर्देशक विशाल भारद्वाज और एक्टर शाहिद कपूर की जोड़ी इस बार दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी है। फिल्म अब भी 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन से काफी दूर है। मौजूदा फिल्मों का घटता कलेक्शन बता रहा है कि इनका क्रेज खत्म हो चुका है। दर्शकों को अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है। यह फिल्म अभी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।

मनोरंजन जगत में शोक, 18 वर्षीय अभिनेत्री केली हॉटल का सड़क दुर्घटना में निधन
हरारे की पिच पर क्या कहता है रिकॉर्ड? बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए कैसी रहेगी चुनौती?
काले कपड़ों में सांसदों का विरोध, संसद परिसर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
सीएम थलपति ने NEET को बताया समस्या की जड़, परीक्षा खत्म करने की रखी मांग
बालेन शाह के बदले तेवर, भारत और चीन के राजदूतों से जल्द होगी बैठक
NEET विवाद की गूंज एमपी विधानसभा में, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद दी हेल्थ अपडेट
103 अपात्र कर्मचारियों को लेकर नया विवाद, नियमों के उल्लंघन का आरोप
रीवा में दबंगों ने रोका आम रास्ता, 500 परिवारों ने लगाई न्याय की गुहार