नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शनिवार को नीमच जिले के अल्प प्रवास के दौरान सर्किट हाउस  पर जिले के जनप्रतिनिधियों, और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक व चर्चा कर नीमच जिले में विकास गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता पेट्रोल डीजल की उपलब्धता की स्थिति, पेयजल योजनाओं की क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की स्थिति एवं तैयारी, ग्रीष्म काल में संभावित पेयजल समस्या से निपटने की कार्य योजना सहित अन्य विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सांसद  सुधीर गुप्ता जावद क्षेत्र के विधायक  ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच क्षेत्र के विधायक  दिलीप सिंह परिहार, मनासा क्षेत्र के विधायक  अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष  सज्जन सिंह चौहान, भाजपा जिला  अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष  पवन पाटीदार आदि जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा, एसपी  अंकित जायसवाल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवल सिंह सिसोदिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  सर्किट हाउस पहुंचने पर कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल ने  अधिकारियों की उपस्थिति में प्रभारी मंत्री की अगवानी कर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।