बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो
पटना। बिहार सरकार ने छह प्रमुख शहरों में आधुनिक ई-बस डिपो के निर्माण का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 62 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में सरकारी डिपो बनाए जाएंगे। यह कार्य प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत किया जा रहा है। डीपो का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा होगा। इनके बनने से ई बसों का संचालन, रखरखाव और चार्जिंग सुविधा में काफी सुधार होगा। साथ ही ड्राइवर-कंडक्टरों को बेहतर आराम की व्यवस्था मिलेगी। प्रति डिपो में प्रशासनिक भवन, कार्यशाला, बस धुलाई रैंप, एक साथ कई बसों की पार्किंग क्षमता, चार्जिंग स्टेशन के अलावा, पावर बैकअप मौजूद होगा। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय, लगभग 2 मीटर ऊंची सीमा दीवार व फीडिंग रूम भी होगा। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ये आधुनिक डिपो इलेक्ट्रिक बसों के सुरक्षित संचालन, बेहतर रखरखाव, यात्रियों की सुविधा और चालक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दो की खोज जारी
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप