गोली कांड का फरार ईनामी आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी गिरफ्तार

Spread the love

नीमच।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री कीरण चौहान के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक विकास पटेल थाना प्रभारी नीमच सिटी एवं प्रभारी सायबर सेल नीमच प्रआर प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल नीमच टीम ने विगत 04 फरवरी 2024 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटी लाईट फर्नीचर के नजदीक चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुध फायरिंग कर व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला करवाने में शामिल 20 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी निवासी मदारपुरा मंदसौर को राजस्थान के डुंगरपुर से गिरफ्तार कर लिया है ।
उल्लेखनीय की 4 फरवरी 2024 को
नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरो द्वारा व्यवसायी अशोक पिता स्व. कश्मीरी लाल अरोरा अपनी वाल्वो कार से जा रहे थे, जैसे ही वह अपनी कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे की रांग साईड से काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी-44-सीबी-2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अड़ा दी एवं उसमे से चार लोग उतरे और चारों ने अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से वाल्वो कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी जिससे अशोक अरोरा को गोली लगी और वह घायल हो गये। अशोक अरोरा कारोबारी होने से उनकी जान माल की सुरक्षा हेतु उनके साथ नारायण सिंह नाम का व्यक्ति दुसरे वाहन से साथ चल रहा था जिसके द्वारा लायसेंसी बन्दूक से आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी अशोक अरोरा तथा उनके साथ चल रहे दुसरे लोगो पर फायरिंग करते हुए हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोडकर भाग गये और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्र 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया था । उक्त प्रकरण में 09 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किये जा चुके है। फरार आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह निवासी मदारपुरा मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा रूपयें 20 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। एस.पी. अंकित जायसवाल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना जीरन तथा नीमच सिटी की संयुक्त टीम बनाई जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे। पुलिस टीम ने आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी को 23.06.2025 को राजस्थान राज्य के डुंगरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *