बदनावर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। गांव चलो अभियान के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के बीच जाने की योजना बना रही है। 9 फरवरी से गांव चलो अभियान शुरू होगा, जो 11 फरवरी तक चलेगा।
इसकी तैयारियों को लेकर यहां ग्रामीण मंडल की कार्यशाला ग्राम मुलथान में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा नेता कमल यादव थे। यादव ने भाजपा सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाऐं बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि हमने जो योजनाएं बताई उन्हें गांव – गांव, घर – घर तक पहुंचाएं । बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की भूमिका मजबूत करना पड़ेगी। निष्क्रिय हो चुके पदाधिकारियों को बदलकर नई शुरुआत करना पड़ेगी। इंटरनेट मीडिया मजबूत कर संगठन एप बनानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना होगा। डोर टू डोर संपर्क कर फीडबैक लेना, पीएम मोदी के मन की बात को आमजन तक पहुंचाना, कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी विश्वास पांडे, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, रामसिंह मेडा आदि ने भी अपने विचार रखकर कार्यकर्ताओ को अभियान में सक्रियता से जुटने का आव्हान किया। नगर मंडल की कार्यशाला भी सूरज विद्या विहार में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता भाजपा नेता नरेश राजपुरोहित थे। इस मौके पर राजपुरोहित ने कहा कि हमे नगर के सभी बूथों पर पार्टी को मजबूत करना है। कार्यकर्ता एकजुटता के साथ इस अभियान में जुटकर काम करे।