नीमच। आज 31 दिसंबर को लेकर जिले का पुलिस प्रशासन सतर्क और मुस्तैद है। नीमच पुलिस ने 31 दिसंबर की रात में नववर्ष के आगमन पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस ने पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई है जो शहर में तैनात रहकर हुड़दंग करने वालों पर नजर रखते हुए उन पर सख्त कार्रवाई करेगी। प्रशासन का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे। नीमच एसपी अमित तोलानी ने बताया कि इसके लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वह प्रेम और शांतिपूर्ण माहौल में नववर्ष मनाए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले और खास तौर से महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 31 दिसम्बर के संबंध पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार – सार्वजनिक स्थानों पर शराब ना पिएं। शराब पीकर गाड़ी ना चलाए। होटल / रेस्टोरेंट / कैफे / ढाबा आदि के संचालक बिना पुलिस की अनुमति के कोई आयोजन नहीं करें अन्यथा उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लाउड स्पीकर एवं डीजे नहीं बजाएं। शहर के मुख्य मार्गो पर तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं हुडदंग मचाने पर नीमच पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
पेरेंट्स अपने नाबालिग बालक / बालिका को वाहन चलाने के लिए नहीं दें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। महिलाओं एवं लड़कियों के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों के पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। किसी भी हद या अनियमितता के लिए
आपातकालीन स्थिति में डायल 100 या पुलिस कंट्रोल रूम नीमच 07423-228000,7049101042 पर तत्काल सूचना दी जा सकती है।
नववर्ष : पुलिस कप्तान ने जारी किए दिशा निर्देश
