भागलपुर: बिहार केनवगछिया में एक प्रेमी जोड़े ने अनोखे अंदाज में विवाह किया। सुपौल के सुनील कुमार ने नवगछिया की मुस्कान कुमारी से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को साक्षी मानकर शादी की। चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद परिजनों की असहमति पर दोनों ने भागकर शादी की। बाद में परिवार वालों ने उनकी शादी को मंजूरी दे दी। सुनील ने जिससे शादी की वो उसकी मामी की बहन है। इसे कुछ मामी और भांजे की शादी करार दे रहे हैं।मामी की बहन से लव मैरिज सुपौल के एक युवक और नवगछिया की एक युवती ने अनोखे तरीके से शादी की। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को साक्षी मानकर, उस पर माला चढ़ाकर सात फेरे लिए। यह शादी नवगछिया में हुई। दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध था। जब परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए, तो उन्होंने भागकर शादी करने का फैसला कियासुपौल के रहने वाले सुनील कुमार और नवगछिया की मुस्कान कुमारी ने यह अनोखा कदम उठाया। सुनील, मुस्कान की मामी के घर नारायणपुर आया करता था। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने और शादी करने का फैसला किया। लेकिन, उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।