हमारे शिक्षक – हमारे प्रेरणास्त्रोत बुकलेट का किया विमोचन
नीमच। जिले में जिला शिक्षा केंद्र एवं डाइट के सहयोग से तैयार की गई पुस्तिका “हमारे शिक्षक – हमारे प्रेरणास्त्रोत (नीमच)” के प्रथम संस्करण का विमोचन कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष नीमच में किया । कार्यक्रम जिला कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में आयोजित किया गया।यह पुस्तिका शिक्षकों के नवाचारों, उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयासों तथा कक्षा-कक्ष में किए जा रहे प्रभावी प्रयोगों को साझा करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें उन शिक्षकों के अनुभवों को संकलित किया गया है, जो सीएम राइज संदीपनी विद्यालयों के शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “शैक्षिक संवाद” से प्राप्त सीख को अपने कक्षा-कक्ष में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रहे हैं।कार्यक्रम में डीपीसी दिलीप व्यास, एपीसी (अकादमिक) पंडित अम्बिका प्रसाद जोशी , डाइट प्राचार्य निर्मल राठौर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।इस बुकलेट में जिले के ऐसे शिक्षकों के अनुभव, नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिस को स्थान दिया गया है, जिन्होंने प्रशिक्षण, शैक्षिक संवाद एवं शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रमों से प्राप्त सीख को अपने विद्यालयों में लागू करते हुए विद्यार्थियों के अधिगम को प्रभावी बनाया है। यह संकलन शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, नवाचार और सतत सीखने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।इस अवसर पर उन सभी शिक्षक साथियों को बधाई दी गई, जिनके अनुभव और विचार इस बुकलेट में शामिल किए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि जिन शिक्षकों के विचार विभिन्न कारणों से इस संस्करण में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके नवाचारों को आगामी संस्करणों में अवश्य स्थान दिया जाएगा।यह बुकलेट जिले के शिक्षकों के अनुभवों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनेगी और शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन में सहायक सिद्ध होगी।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला