प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले के कृषक हो रहे समृद्ध
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा जनसेवा, गरीबों के कल्याण और किसानों के सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक रही है। इसी सेवा भाव के अनुरूप संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि किसान अपनी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उपयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में योजना का लाभ लेकर महासमुंद जिले के कृषक समृद्ध हो रहे हैं।
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त किस्तों की राशि का सदुपयोग किया। इस राशि से उन्होंने बैल जोड़ी खरीदी, जिसका उपयोग अब वे अपने कृषि कार्यों में कर रहे हैं। योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक साधन जुटाने में मदद की है। अब तक 23 किस्त प्राप्त हो चुका है।
इसी तरह विकासखंड बसना के ग्राम बड़ेसाजापाली के कृषक हिमांशु बंजारे अपने 1.40 हेक्टेयर कृषि भूमि के साथ 10 एकड़ में रेगहा खेती करते है। कृषक बंजारे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त किस्तों की राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने इस राशि का उपयोग खेती के लिए खाद, बीज, दवाई सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीदने में किया। इससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में सहयोग मिला।
उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 1 लाख 26 हजार 154 किसानों को अब तक कुल 23 किस्तों के माध्यम से 25 करोड़ 23 लाख रुपए वितरित किए गए हैं। यह सहायता जिले के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोगी बन रही है। योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं और खेती-किसानी को आगे बढ़ाने में सहायता प्राप्त कर रहे हैं।







हिसार में नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल ने की कार्रवाई
पिछली सर्दियों में 56 उड़ानें हुई थीं डायवर्ट, इस बार कोहरे से निपटने की तैयारी
लश्कर के स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क खत्म! अमित शाह ने जवानों की तारीफ की
कैबिनेट मीटिंग में आज लिए जा सकते हैं बड़े फैसले, प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
ऑरा इंडिया टूर 2026: दिलजीत दोसांझ ने गिर नेशनल पार्क में बिताया वक्त, फैंस को दिखाई झलक
रूढ़ियां तोड़ सरपंच बनीं मनीषा बाई, गांव में विकास कार्यों को लेकर दी इस्तीफे की चेतावनी
मीडिया संस्थान बनाकर चल रहा था वसूली का खेल, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप
गरियाबंद में शिक्षकों की मनमानी से पढ़ाई पर ब्रेक, बिना परमिशन निकले पिकनिक पर
उधना रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक, यात्री सुविधा केंद्र समेत कई सुविधाओं का होगा विस्तार