किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
भोपाल : किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जन-प्रतिनिधियों से सतत संवाद कर बिजली की उपलब्धता एवं अन्य कठिनाइयों की जानकारी देते रहें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश सोमवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि एमडी पॉवर जनरेशन कम्पनी यह सुनिश्चित करें कि सभी प्लांट पूरी क्षमता के साथ बिजली का उत्पादन करें। कोयले की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। एमडी मंजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी प्लांटों में कोयले का पर्याप्त भण्डारण है। तोमर ने एमडी ट्रांसमिशन कम्पनी सुनील तिवारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली की माँग का आंकलन अग्रिम रूप से करें और उसकी आपूर्ति की सुनियोजित कार्य-योजना बनायें। उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध नवकरणीय ऊर्जा के संबंध में भी जानकारी ली। किसानों को सिंचाई के लिये दिन में बिजली की आपूर्ति करने पर भी चर्चा हुई। तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी ने रबी सीजन के लिये विद्युत उपलब्धता के संबंध में की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह, एमडी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी विशेष गढ़पाले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न कम्पनियों के एमडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।







मीडिया संस्थान बनाकर चल रहा था वसूली का खेल, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप
गरियाबंद में शिक्षकों की मनमानी से पढ़ाई पर ब्रेक, बिना परमिशन निकले पिकनिक पर
उधना रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक, यात्री सुविधा केंद्र समेत कई सुविधाओं का होगा विस्तार
माही को विदाई देते हुए भावुक हुए क्रिकेटर्स, बुमराह से लेकर रैना तक ने कही दिल की बात
महादेव सट्टा और शराब घोटाले के आरोपितों की वापसी की कोशिश, दुबई पहुंची जांच टीम
खराब होती हवा ने बदली लोगों की पसंद, एयर प्यूरीफायर खरीदने वालों की संख्या बढ़ी
अमेरिका में स्थायी बसने का इंतजार लंबा, ग्रीन कार्ड की देरी से भारतीय परेशान
कुलगाम में आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई, लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया
रेलवे ट्रैक धमाके की जांच तेज, साजिश में शामिल होने के शक में महिला हिरासत में
मुंबई की सड़कों पर दिखा शाही अंदाज, ई-रिक्शा चलाते नजर आए प्रिंस विलियम