मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले के टाटरी में स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीयता से सहज संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टाटरी हेलीपेड जाते समय एक निजी पब्लिक स्कूल में अपना काफिला रुकवाया और वहां प्रार्थना सभा में शामिल विद्यार्थियों से मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे और उनके टीचर्स प्रसन्न हुए। स्कूल में उस समय बच्चों की रुटीन असेम्बली चल रही थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को परमपिता परमेश्वर से सबके कल्याण की प्रार्थना करते देखा, तो वे उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनके नाम पूछे और यह भी जाना कि वे किस कक्षा में पढ़ते हैं तथा उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है ?
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को दुलारते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ उनका संवाद सहज, आत्मीय और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस अप्रत्याशित उपस्थिति से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।







लश्कर के स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क खत्म! अमित शाह ने जवानों की तारीफ की
कैबिनेट मीटिंग में आज लिए जा सकते हैं बड़े फैसले, प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
ऑरा इंडिया टूर 2026: दिलजीत दोसांझ ने गिर नेशनल पार्क में बिताया वक्त, फैंस को दिखाई झलक
रूढ़ियां तोड़ सरपंच बनीं मनीषा बाई, गांव में विकास कार्यों को लेकर दी इस्तीफे की चेतावनी
मीडिया संस्थान बनाकर चल रहा था वसूली का खेल, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप
गरियाबंद में शिक्षकों की मनमानी से पढ़ाई पर ब्रेक, बिना परमिशन निकले पिकनिक पर
उधना रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक, यात्री सुविधा केंद्र समेत कई सुविधाओं का होगा विस्तार
माही को विदाई देते हुए भावुक हुए क्रिकेटर्स, बुमराह से लेकर रैना तक ने कही दिल की बात
महादेव सट्टा और शराब घोटाले के आरोपितों की वापसी की कोशिश, दुबई पहुंची जांच टीम
खराब होती हवा ने बदली लोगों की पसंद, एयर प्यूरीफायर खरीदने वालों की संख्या बढ़ी