सावधान! टिकट चेकिंग में अब AI की चालाकी नहीं चलेगी, पकड़े गए दो जालसाज।
AI से बनाया फर्जी टिकट, एक ही नंबर से 4 बार की यात्रा; जोधपुर में पकड़े गए जालसाज
जोधपुर मंडल में मारुधर एक्सप्रेस (14863) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए फर्जी टिकट बनाकर यात्रा करने का अनोखा मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म पर जांच के दौरान सीटीटीसी अनिकेत रामदेव को दो यात्रियों के मोबाइल टिकट पर संदेह हुआ। जब हैंडहेल्ड मशीन में यूटीएस नंबर (XT6PEBG006) डाला गया, तो फर्जीवाड़े की पोल खुल गई।
जांच में पता चला कि मूल टिकट मात्र 45 रुपये का था, जो 22 मार्च को कर्नाटक में जारी हुआ था। आरोपियों ने AI टूल्स की मदद से उसी नंबर पर जयपुर-आगरा और आगरा-जोधपुर जैसे अलग-अलग रूट के फर्जी टिकट तैयार किए। एक ही नंबर का बार-बार इस्तेमाल होना उनके पकड़े जाने का मुख्य कारण बना। सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, कर्नाटक निवासी दोनों यात्रियों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। रेलवे ने चेतावनी दी है कि तकनीक का ऐसा दुरुपयोग जेल और भारी जुर्माने का कारण बन सकता है।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन