घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी की हत्या कर हादसा दिखाने की कोशिश
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के बिबवेवाड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे हादसा दिखाने की साजिश रच डाली. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृत महिला की पहचान 23 साल की सारिका घोडके के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 29 साल का पति शुभम श्रीकांत घोडके है।
पुलिस के मुताबिक, सारिका और शुभम की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही शुभम अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. 24 मार्च को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
गुस्से में आकर शुभम ने सारिका की बेरहमी से पिटाई की और रसोई में मौजूद चीजों से उस पर हमला कर दिया. इस हमले में सारिका गंभीर रूप से घायल हो गई. वारदात के बाद आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मामले को छिपाने के लिए शुभम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उसने दावा किया कि सारिका की मौत गैलरी से गिरने के कारण हुई है. लेकिन घटनास्थल की स्थिति और शरीर पर मिले चोटों के निशानों ने पुलिस के संदेह को बढ़ा दिया।
आरोपी ने अपराध कबूल किया
बिबवेवाड़ी पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के जरिए सच्चाई का पता लगाया. जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह अपने बयान में उलझने लगा और उसने अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की थी. वहीं, पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका तो नहीं है।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन