अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
टीकमगढ़|बीजेपी की फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का मंगलवार (7 अप्रैल) को अलग ही अंदाज देखने को मिला. टीकमगढ़ में उमा भारती पोहे-जलेबी बेचती दिखीं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, टीकमगढ़ जिला प्रशासन ने सोमवार (6 अप्रैल) को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर पालिका, SDM और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने शहर के सिविल लाइन्स में जेसीबी से छोटी दुकानों, ठेलों और रहड़ी-पटरी वालों को हटा दिया. जब कार्रवाई की जानकारी उमा भारती को मिली तो उन्होंने विरोध जताया. बीजेपी नेता ने इस कार्रवाई को गलत बताया. इस एक्शन के खिलाफ विरोध जताते हुए, उमा भारती ने मंगलवार को पोहा और जलेबी बेची. छोटे दुकानदारों को समर्थन किया. स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाए|
उमा भारती ने क्या कहा?
प्रशासन की इस कार्रवाई के बारे में उमा भारती ने कहा कि नगर पालिका के बीजेपी पार्षदों की बैठक प्रशासन के साथ हुई थी. जिसमें तय हुआ था कि इन्हें दूसरी जगह दी जाएगी. अलग-अलग पर इकट्ठा कर दिया जाएगा|
एक अन्य बयान में उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों के तो नारियल ही उठाकर ले गए. मुझे बहुत दुख हुआ, अब सबसे पहले पैसे वाले लोगों की चीजें हटेंगी. बीजेपी के पार्षद दल में ये बात तय हुई थी कि पहले आप इनको दूसरी जगह दे देना, और अच्छा ये है कि सब एक ही जगह पर लोग एक साथ हों. इसके साथ ही हटाए गए दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि आप आइए अपनी जगह पर दुकान लगाइए|

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
लुधियाना के 'बंटी-बबली' का जालंधर में शिकार: ज्वेलर से ₹35 लाख के जेवर ठगे, केस दर्ज
कुर्सी का इंतजार बढ़ा: मेयर की गैरमौजूदगी में टला चुनाव, पार्षदों की बैठक में छाई मायूसी
'कानूनों को व्यावहारिक होना चाहिए': गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून बदलने की सलाह दी
भिवानी बोर्ड में तालाबंदी जैसी स्थिति: HTET रिकॉर्ड डिस्ट्रॉय करने के विरोध में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
आध्यात्मिक मुलाकात के बाद साझा की प्रेरणादायक बात
IPL के बीच दिखे कांबली, हालत देख फैंस हुए परेशान
खौफनाक मंजर: ट्रक के नीचे पिचक गया ऑटो, CISF जवान समेत तीन जिंदगियां खत्म
हत्या का हिसाब: भाजपा नेता के भांजे को मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने किया अरेस्ट