आग बनी काल: कार में फंसा 4 साल का बच्चा, दर्दनाक मौत
इंदौर। के महू स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां इंदौर-खंडवा रोड पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग जाने से उसके भीतर मौजूद चार वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई।
कार के बाहर काम कर रहे थे पिता
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान चिराग के रूप में हुई है जो अपने पिता संजय बढ़िया के साथ मौजूद था। संजय सेल सिटी के सामने अपनी कार खड़ी कर उसके बाहर डीजे की गाड़ी से संबंधित कुछ काम कर रहे थे। चिराग उस समय कार के अंदर ही बैठा हुआ था।
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
काम के दौरान ही कार में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पलक झपकते ही पूरी गाड़ी आग के गोलों में तब्दील हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों और लोगों ने जब तक मदद के लिए हाथ बढ़ाया और आग बुझाने का प्रयास किया तब तक मासूम चिराग इसकी चपेट में आ चुका था।
शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह
घटना की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही बच्चा दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग से भारत की हवा में साइलेंट खतरा, सुरक्षा पर सवाल
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा