महाराष्ट्र में फ्यूल संकट पर CM फडणवीस का बयान, स्टॉक को लेकर दी अपडेट
मुंबई। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 10-10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटा दी है. इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. उन्होंने ये भी कहा कि हमारे यहां पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें न लगाएं क्योंकि हमारे पास अगले एक महीने के लिए पर्याप्त पेट्रोल और डीजल मौजूद है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं, युद्ध के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की है. इससे यह सुनिश्चित हुआ कि इसका बोझ ग्राहकों पर न पड़े और कंपनी ही ये भार सहन करेगी. प्रधानमंत्री ने लोगों को बहुत बड़ा फायदा दिया है।"
पीएम मोदी की डिप्लोमेसी काबिले तारीफ
उन्होंने आगे कहा, ''हमलोग देख रहे हैं कि जहां हमारे आसपास के पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस संकट के कारण करीब करीब शटडाउन की परिस्थिति आई है, दफ्तर बंद हैं. कई जगह पर संस्थान बंद हो रहे हैं. ऐसे समय में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने संकट की स्थिति में बेहतर तरीके से मैनेजमेंट किया है. हमारे यहां पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है. घरेलू गैस भी दिए जा रहे हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर में कुछ कटौती की गई है लेकिन उसको भी 50 फीसदी पर लाया जा रहा है. जिस प्रकार की डिप्लोमेसी हमारे प्रधानमंत्री ने की है वो काबिले तारीफ है।''
पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें न लगाएं
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, ''मैं विशेष रूप से आम लोगों से ये अपील करता हूं कि वे पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें न लगाएं क्योंकि हमारे पास अगले एक महीने के लिए पर्याप्त पेट्रोल और डीजल मौजूद है. इस प्रकार से वो कतारें लगाकर इस अंदेशे में कि शायद इसकी कमी होगी वो पेट्रोल-डीजल भरेंगे तो सप्लाई और डिमांड के साइकल पर उसका दबाव बढ़ेगा, एक आर्टिफिशियल कमी उसके कारण तैयार होगी इसलिए ऐसा न करें।

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग से भारत की हवा में साइलेंट खतरा, सुरक्षा पर सवाल