शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में सनसनी, युवक पर फायरिंग कर भागे बदमाश
जालंधर। के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में देर रात हथियारबंद युवकों ने सरेआम फायरिंग कर दी और फिर एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक काली रात को अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मोहल्ले में भगदड़ मच गई और लोग अपने घरों में छिप गए। फायरिंग के बाद हमलावरों ने काली को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। युवक के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पर पहले भी हत्या और तस्करी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के बाद इलाके में रोष और भय का माहौल बना हुआ है।

महंगाई की मार जारी, वित्त वर्ष के पहले दिन महंगा हुआ LPG सिलेंडर
देश की तरक्की की कामना: महाकालेश्वर मंदिर में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने की पूजा
राजनीति में नया मोड़: सप्रे बोलीं कांग्रेस में ही हूं, हाई कोर्ट ने उमंग सिंघार से पूछा सबूत
सरकार का बड़ा फैसला: 65 IAS अफसर इधर-उधर, 25 जिलों की कमान नए कलेक्टरों को
लाड़ली बहना योजना: अप्रैल के पहले 10 दिनों में आ सकते हैं ₹1500, बड़ा अपडेट
चेहरे के लिए नहीं, घर के लिए भी: मुल्तानी मिट्टी से नेगेटिव एनर्जी भगाने का असरदार उपाय