यूडी टैक्स वसूली में सख्ती, निजी कॉलेजों पर प्रशासन का एक्शन
उदयपुर। में यूडी टैक्स बकाया को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने शहर के बीएन कॉलेज और आरएमवी कॉलेज के रजिस्ट्रार ऑफिस सीज कर दिए हैं। दोनों कॉलेजों पर मिलाकर 30 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया है। इसमें बीएन कॉलेज पर करीब 25 लाख रुपये और आरएमवी कॉलेज पर लगभग 5 लाख रुपये लंबे समय से जमा नहीं किए गए थे। निगम की ओर से कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन भुगतान नहीं होने पर आखिरकार यह कदम उठाना पड़ा।
रजिस्ट्रार ऑफिस सीज
कॉलेजों में परीक्षाएं जारी होने के कारण निगम टीम ने कार्रवाई बेहद संतुलित तरीके से की। मुख्य गेट या शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित किए बिना सिर्फ रजिस्ट्रार ऑफिस को सीज किया गया और वहां नोटिस चस्पा किए गए। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से छात्रों की परीक्षाओं या पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर की गई। मौके पर राजस्व टीम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन और राहुल मीणा मौजूद रहे। निगम के आंकड़ों के मुताबिक, 26 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष में 17.60 करोड़ रुपये का यूडी टैक्स वसूला जा चुका है, जबकि लक्ष्य 20 करोड़ रुपये का रखा गया है। आयुक्त ने साफ किया है कि समय पर टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी, आम नागरिकों के लिए बढ़ा खर्च
एक ही दिन में नौसेना का बड़ा बढ़ावा, ब्रह्मोस मिसाइल से सुसज्जित तीन जहाज शामिल
बीहड़ का चमत्कार, आधी रात में आरती के लिए दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
राहत राशि वितरण में गड़बड़ी का मामला, KBC से चर्चित अमिता सिंह तोमर सस्पेंड
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, ईरान ने एमेजॉन हेडक्वार्टर को बनाया निशाना