अर्बुदादेवी धाम की अनोखी मान्यता, गुप्त स्वरूप में दर्शन देती हैं मां
सिरोही। जिले के माउंटआबू में स्थित अर्बुदादेवी (अधरदेवी) मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर करीब साढ़े पांच हजार साल पुराना माना जाता है और इसे 51 शक्तिपीठों में से एक बताया जाता है। यहां मां की गुप्त स्वरूप में पूजा की जाती है, जो इसे अन्य शक्तिपीठों से अलग बनाती है।
‘अधरदेवी’ नाम के पीछे की मान्यता
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार जिस स्थान पर यह मंदिर स्थित है, वहां मां के होंठ गिरे थे, इसी कारण इसे अधरदेवी कहा जाता है। स्कंद पुराण में भी इस गुफा में माता के छठे स्वरूप कात्यानी के रूप में विराजमान होने का उल्लेख मिलता है। इस मंदिर का संबंध गुजरात के अंबाजी धाम से भी बताया जाता है।
गुफा में विराजमान मां का अद्भुत स्वरूप
यह मंदिर एक संकरी प्राकृतिक गुफा में स्थित है, जहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को बैठकर आगे बढ़ना पड़ता है। मंदिर परिसर में नव दुर्गा, गणेशजी और नीलकंठ महादेव के भी दर्शन किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि यहां दर्शन मात्र से भक्तों के दुख दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
365 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचते हैं श्रद्धालु
माउंटआबू रोडवेज बस स्टैंड से देलवाड़ा जैन मंदिर मार्ग पर पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 365 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। विशेष रूप से नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरे नौ दिनों तक दर्शन का क्रम जारी रहता है।
बासकली दानव वध की पौराणिक कथा
मंदिर से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार बासकली नामक दानव ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव से अजेय होने का वरदान प्राप्त किया था। इसके बाद उसने देवताओं को परेशान करना शुरू कर दिया। तब देवताओं की प्रार्थना पर मां अर्बुदा ने प्रकट होकर बासकली का वध किया और उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। इसी घटना के बाद से यहां माता के पादुका की पूजा की परंपरा भी प्रचलित हुई।

महंगाई सूचकांक के अनुसार एमपी कर्मचारियों के वेतन में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी
ईरान बनाम अमेरिका: कंपनियों को क्यों बनाया लक्ष्य – प्रेशर पॉलिटिक्स या बदला?
जिंदा महिला के खिलाफ फर्जी मृत्यू दर्ज, जमीन कब्जे का आरोप; कलेक्टर ने कार्रवाई का निर्देश दिया
घबराने की जरूरत नहीं, भारत के ईंधन भंडार की क्षमता 40 दिन तक सुनिश्चित
हाईकोर्ट का अपडेट: 60 लाख मामलों में से अधिकांश निपटाए गए, जल्द होगा सभी पर फैसला
प्रशासनिक बदलाव: वन विभाग में चार IFS अधिकारियों का तबादला