शराब के कारण बढ़ते घरेलू विवादों पर फिर उठा सवाल
भरतपुर। जिले के नदबई क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब की लत में डूबे एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र नशे की हालत में पिता के शव के पास ही सो गया।
पिता ने पैसे देने से किया इंकार तो हुआ विवाद
घटना नदबई थाना क्षेत्र के गांव भौसिंगा की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता प्रेम सिंह से शराब पीने के लिए पैसों को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
होश आया तो पड़ोसियों को बुलाया
वारदात के बाद आरोपी पुत्र नशे में ही शव के पास सो गया। देर रात करीब 2 बजे जब उसे होश आया तो उसने पड़ोसियों को अपने पिता के बीमार होने की सूचना दी। लेकिन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों को हालात संदिग्ध लगे, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।
मृतक के छोटे बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा
सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाबूलाल मीणा और सीओ अमर सिंह राठौड़ ने एफएसएल टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के छोटे बेटे भगत सिंह ने अपने बड़े भाई कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू के खिलाफ पिता की हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
सीजफायर की आड़ में हमले, UAE-कुवैत और ईरान में बड़े सुरक्षा हादसे
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
नए उपकरण और तकनीक से काम की गुणवत्ता बढ़ेगी
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला
छात्र हितों को मजबूत करने पर रहेगा विशेष फोकस