रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न
रायपुर : भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत सीएसआईडीसी, रायपुर के बैनर तले तथा निम्समे, हैदराबाद के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), भाटापारा में 19 से 21 मार्च 2026 तक सेक्टर-विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण लघु वनोपज (माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस) आधारित फूड प्रोसेसिंग पर केंद्रित था।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अंगद सिंह राजपूत ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए लघु वनोपज के मूल्य संवर्धन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा विपणन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बलौदाबाजार जिले के उद्यमियों, महिला उद्यमियों तथा महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती दीपमाला लकरा द्वारा लघु वनोपज से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की तकनीक, मार्केटिंग, ब्रांडिंग तथा आवश्यक प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भाटापारा के प्रबंधक श्री जितेंद्र धिरही ने प्रतिभागियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रायोगिक सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को चीकू, तेंदू आदि से आइसक्रीम, अचार एवं जूस जैसे उत्पाद बनाना सिखाया गया।
समापन अवसर पर डॉ. सविता राजपूत द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में सीखने एवं स्वरोजगार के प्रति विशेष उत्साह देखा गया।

भोपाल में सुरक्षा बलों का जलवा: NSG के हैरतअंगेज करतब, सीएम मोहन यादव ने सराहा
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
DBCR विश्वविद्यालय में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह, कई dignitaries मौजूद
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
परिवार और जीवनशैली पर बोले IIT बाबा, लोगों ने सुनी बात
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा