सियासत गरमाई: संजय राउत का बयान, मोदी-शाह पर इशारा
मुंबई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मालूम है कि ममता बनर्जी को वो हरा नहीं सकते. उन्होंने कहा कि बीजेपी को भी ये बात मालूम है।
पश्चिम बंगाल में ममता दीदी ही जीतेगी- संजय राउत
शिवसेना यूबीटी नेता ने आगे कहा, "इसलिए पश्चिम बंगाल का पूरा कंट्रोल ले लिया है. चीफ सेक्रेटरी का, डीजी, कमिश्नर का ट्रांसफर, इससे क्या होगा भाई? और राज्यों में क्यों नहीं हो रहा है? महाराष्ट्र में क्यों नहीं होता है? असम में क्यों नहीं हो रहा, असम का मुख्यमंत्री क्या कर रहा है आपको मालूम है? किस तरह से उसका प्रशासन चल रहा है. लेकिन आप कुछ भी करिए देश की जनता ममता दीदी के साथ है. वो लड़ने वाली शेरनी है. हम सब उनके साथ हैं. फिर एक बार पश्चिम बंगाल में ममता दीदी की ही जीत होगी." दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले शीर्ष नौकरशाहों और आईपीएस अधिकारियों के रातोंरात तबादला किए जाने को लेकर निर्वाचन आयोग पर सीएम ममता बनर्जी ने निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और कई जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों समेत कई वरिष्ठ राज्य अधिकारियों का एकतरफा तबादला कर दिया था।
ईरान-इजरायल युद्ध पर क्या कहा?
ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत ने कहा, "पीएम मोदी ने सिर्फ चिंता जाहिर की है. अभी-अभी उनकी आंख खुली है. लेकिन चिंता नहीं, आप युद्ध रोकने के लिए उसमें सक्रिय हो जाइए. इजरायल पूरा चल रहा है. आस-पास के खाड़ी देशों में भी धुआं-धुआं हो रहा है. भारत की एक महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए. हम बड़ा देश हैं. 140 करोड़ का देश है. आप विश्वगुरू हैं. तो आप सिर्फ चिंता व्यक्त करके क्या करोगे?"

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ