सांदीपनि विद्यालय नीमच के विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया
नीमच। सांदीपनि विद्यालय नीमच केंट के विद्यार्थियों ने नेशनल मिन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में विद्यालय के 4 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्राचार्य के एस जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यालय के कक्षा 8 वीं में अध्ययन रत छात्र रचित-सरस्वती-स्व.प्रमोद शर्मा ने 5 वीं रेंक,रोहन- प्रिया- लक्ष्मीनारायण शर्मा ने 23 वीं रेंक,छात्रा नियति- सीमा-सोनू मोदी ने 24 वीं रेंक,लावण्या-विनिता-नरेंद्र तोमर ने 86 वीं रेंक प्राप्त की है।श्री जैन ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरन्तर कठोर परिश्रम एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, अब इन सफल विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की स्कॉलरशिप 4 वर्षों तक मिलेगी। इन विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया है कि यदि अपने लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और समर्पण हो तो कोई भी कार्य असंभव नही है।

हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”