रंगतेरस : पुलिस बल ने निकला फ्लैग मार्च, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे रखेंगे निगरानी
नीमच । पुलिस थाना नीमच सिटी, बघाना, मनासा, कुकडेश्वर, जावद, रतनगढ़ एवं सिंगोली में मंगलवार 17 मार्च को रंगतेरस का त्यौहार मनाया जाकर इस दौरान थाना क्षेत्रों में रंगतेरस की गैर निकाली जाएगी। ऐसे में रंगतेरस के दौरान जिले में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा जिले में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग हर्षोल्लास के साथ रंगतेरस का त्यौहार मनाए इसे दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं संबंधित थाना प्रभारियों को पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों एवं रंगतेरस गैर के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी आवश्यक निर्देश जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को दिये । रंगतेरस के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु जिलें के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जावद में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से रंगतेरस के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाये रखने की अपील की गई। जावद क्षेत्र में रंगतेरस के त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर द्वारा गैर के आयोजकों की बैठक ली जाकर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार से पुलिस थाना नीमच केंट एवं नीमच सिटी क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान एवं मनासा क्षेत्र में प्रभारी एसडीओपी श्रीमति नीकिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से रंगतेरस के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाये रखने की अपील की गई।

हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”