मरीज को हाथ लगाए बगैर डॉक्टर भविष्य में एआई से कर सकेंगे उपचार - पूर्व मंत्री सकलेचा, जिला युवा प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों को किया सम्मानित
नीमच। रोटरी क्लब भवन में जिला युवा प्रेसक्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में आधुनिक तकनीक, पत्रकारिता की शुचिता और सामाजिक सरोकारों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने भविष्य की स्वास्थ्य सेवा की आने वाले 3 साल में तकनीक इतनी उन्नत होगी कि डॉक्टरों को मरीज को छूने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति ला रहा है, जिससे सटीक निदान और रिमोट मॉनिटरिंग के जरिए बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उक्त आशय के विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने रोटरी क्लब भवन में जिला युवा प्रेसक्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में आधुनिक तकनीक, पत्रकारिता की शुचिता और सामाजिक सरोकारों पर मंथन अवसर पर व्यक्त किये । उन्होंने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि उस वक्त हमने जूनियर डॉक्टरों के भरोसे जंग लड़ी थी। विधायक माधव मारू और हमारे संयुक्त प्रयासों से नीमच में संक्रमण को रोकने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि नीमच के डीएनए में तरक्की है और विकसित राष्ट्र बनाने में मीडिया को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिये। मनासा विधायक माधव मारू ने कहा कि आज सूचनाओं का दौर तत्काल का है। प्रेस की छवि को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, इसके लिए वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता दोनों का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने पत्रकारों को प्रशासन और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने जोर दिया कि पत्रकारों के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और उनकी लेखनी से पीड़ित को न्याय मिलना ही सच्ची पत्रकारिता है। भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज की सहभागिता से ही क्षेत्र का विकास संभव है।
वरिष्ठ पत्रकारों ने तथ्य और निष्पक्षता की दी सीख
संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों का अपना महत्व है, लेकिन तथ्यों की पुष्टि के बिना खबर नहीं चलानी चाहिए। कवि व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सन्नाटा ने कहा कि पत्रकारिता में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, सच को सामने लाना ही पत्रकार का मूल उद्देश्य है। दिनेश प्रजापति ने टीआरपी की दौड़ में प्रमाणिकता को बचाए रखने की बात कही । कपिल चौहान ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों को घेरा। वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण शर्मा ने कानूनी प्रावधानों और संपादक राजेश मानव ने ज्ञान व अध्ययन को पत्रकार की सबसे बड़ी पूंजी बताया। आयोजन समिति द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान परंपरा और श्रद्धा का निर्वहन करते हुए सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में मप्र की प्रसिद्ध शक्तिपीठ आरोग्य देवी 'मां भादवा माता' की तस्वीर भेंट की गई।
वरिष्ठों पत्रकारों की लेखनी का हुआ सम्मान
पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबी सेवाओं और समाज को दिशा देने वाले जिले के वरिष्ठ पत्रकारों धर्मेंद्र शर्मा, सुरेश सन्नाटा, दिनेश प्रजापति, संजय यादव, संजय जोशी, राजेश मानव, कृष्णा शर्मा, हरीश अहीर, मुकेश सहरिया और कमलकांत जोशी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनकी लेखनी को सम्मानित किया गया। सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस अधिकारी सोनू बडगुर्जर ने दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने अपील की कि पत्रकार स्वयं हेलमेट पहनकर समाज के लिए रोल मॉडल बनें। आयोजन में जिले से आए पत्रकार साथियों को सम्मान स्वरूप एक विशेष फोल्डर प्रदान किया गया। इस किट का उद्देश्य पत्रकारों को उनके लेखन और महत्वपूर्ण सूचनाओं को संकलित करने में सहयोग करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा प्रेसक्लब अध्यक्ष राकेश मालवीय, उपाध्यक्ष अब्दुल अली ईरानी, मनीष बागड़ी, विजित राव महाडिक, आनंद अहिरवार, प्रथम सिंह डोडिया, गोपाल मेहरा, पंकज मेनारिया सहित अंचल के पत्रकार उपस्थित थे।

हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”