तेजस्वी से मांझी परिवार की मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी अटकलें
पटना। विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और बहू दीपा मांझी तेजस्वी यादव के कमरे से बातचीत करके निकलती हुई देखी गईं। उनके पीछे AIMIM के प्रमुख अख्तरूल ईमान और राजद के राज्यसभा उम्मीदवार एडी सिंह भी कमरे से बाहर निकले। ज्योति मांझी और दीपा मांझी की तेजस्वी के बातचीत की खबर से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मतदान शुरू होने से पहले ही ज्योति और दीपा मांझी विधानसभा पहुंच गईं थीं। इस दौरान कुछ देर के लिए दोनों तेजस्वी यादव से मुलाकात करने उनके कमरे में पहुंचीं। कुछ मिनट की बातचीत के बाद कमरे से बाहर निकल गईं। इस मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी नाराज हैं। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह केवल शिष्टचार मुलाकात है। इस मुलाकात के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई कि क्या यह केवल औपचारिक मुलाकात थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है। खासकर इसलिए भी कि उस समय बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा था और हर वोट महत्वपूर्ण माना जा रहा था। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बिहार में एनडीए और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर के माहौल में ऐसी मुलाकातें अक्सर नए सियासी संकेत पैदा करती हैं, इसलिए इस घटना ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट