देवनानी ने सडक़ निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित कृष्णा नगर रेगरान मोहल्ला में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस सडक़ के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप अजमेर के प्रत्येक क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर को एक श्रेष्ठ, सुंदर और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों के सृजन, युवाओं के लिए रोजगार के साधनों के विकास, सडक़ों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आए और अजमेर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकेगा।उन्होंने कहा कि उनका सतत प्रयास है कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो तथा नागरिकों को बेहतर सडक़, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों। क्षेत्र के विभिन्न सडक़, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई विकास कार्य किए जा रहे हैं।

टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
DBCR विश्वविद्यालय में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह, कई dignitaries मौजूद
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
परिवार और जीवनशैली पर बोले IIT बाबा, लोगों ने सुनी बात
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा
राजधानी में हड़कंप: विधानसभा के अंदर उपद्रव, स्पीकर की कार बनी निशाना
गुजरात में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस ने उतारे 243 उम्मीदवार
यूरेनियम-सेलेनियम के अधिक स्तर से किसानों और ग्रामीणों में बढ़ी चिंता