छात्रा की मौत से हड़कंप, भूमिका की आखिरी CCTV फुटेज ने बढ़ाई उलझन
जालंधर। के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा भूमिका (14) की मौत मिस्ट्री बन गई है। मामला आत्महत्या है या हत्या—इसको लेकर अलग-अलग एंगल सामने आ रहे हैं। पुलिस सभी तथ्यों को जोड़कर जांच में जुटी है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे जालंधर हाइट्स सोसाइटी के एफ-ब्लॉक के पास भूमिका गंभीर हालत में गिरी मिली। उसे पिम्स मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब परिजन स्कूल पहुंचे तो टेनिस किट ग्राउंड में ही मिली। टेनिस इंस्ट्रक्टर को किट में एक कथित सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा बताया जा रहा है-“मम्मा, मैं दो पेपर में फेल हूं।” परिवार ने इस नोट पर सवाल खड़े किए हैं। चाचा का दावा है कि नोट दबाव में लिखवाया गया हो सकता है। उनका कहना है कि रिजल्ट से पहले बच्ची को फेल होने की जानकारी किसने दी? भूमिका स्कूटी चलाना नहीं जानती थी, जबकि स्कूल से जालंधर हाइट्स की दूरी करीब 3-4 किलोमीटर है। ऐसे में वह वहां कैसे पहुंची?परिजन यह भी पूछ रहे हैं कि यदि उसने 6वीं मंजिल से छलांग लगाई, तो किसी ने देखा क्यों नहीं? मोबाइल फोन भी टूटा हुआ नहीं मिला। शरीर पर पैरों में दो गहरे घाव पाए गए, जबकि अन्य कोई स्पष्ट गंभीर चोट के निशान नहीं थे।घटना के बाद स्कूल के बाहर देर रात तक हंगामा हुआ। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गेट बंद रखने, सीसीटीवी फुटेज न देने और जानकारी छुपाने के आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में गेट खुलवाया गया। टेनिस कोर्ट के एंट्री रजिस्टर में भूमिका को उस दिन “प्रेजेंट” दिखाया गया है। रजिस्टर में कुल 10 नाम दर्ज थे, जिनमें से 7 बच्चे प्रैक्टिस के लिए आए थे।भाजपा नेता अमित तनेजा ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने सुरक्षित इलाके से एक छात्रा का लापता होकर संदिग्ध हालात में मृत मिलना गंभीर मामला है। जब तक फुटेज सार्वजनिक नहीं की जाती और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा।फिलहाल शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। डॉक्टरों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।सीसीटीवी जांच में छात्रा 4:38 पर स्कूल से बाहर निकलती दिखाई दे रही है और 4:46:36 पर जालंधर हाइट्स के सीसीटीवी कैमरे में अकेली ऑटो से उतरकर अंदर आती दिखाई दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि बेटी का मोबाइल पुलिस को बरामद हुआ जिसका लाक खोलकर सबूत भी मिटाए जा सकते हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कामन पासवर्ड होने की वजह से फोन आसानी से खुल गया।

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला
छात्र हितों को मजबूत करने पर रहेगा विशेष फोकस
ईरान संकट के बीच भारत-बांग्लादेश डिप्लोमेसी, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट अहम
बाजार में फलों और अनाज की भी रहेगी विविधता
महिला होमगार्ड पर ड्रग्स रैकेट चलाने का आरोप, युवाओं को फंसाती थी
ममता बनर्जी ने दिखाई तीखी प्रतिक्रिया: बंगाल में SIR विवाद और 91 लाख नाम कटने पर चिंता