मुर्गा चोरी के शक में खौफनाक वारदात, युवक की हत्या कर शव कुएं में डाला
बांसवाड़ा। जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के टोड़ी कालू गांव में आठ दिन पहले कुएं में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मुर्गे चोरी करने के शक में मृतक के दोस्त ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और तलवार से वार करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।
कुएं में मिली थी अज्ञात लाश
सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह के अनुसार 4 मार्च को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि टोड़ी कालू गांव के एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा एसडीआरएफ की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल किए, लेकिन चार दिन तक शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद 8 मार्च को पोस्टमार्टम करवाकर नगर परिषद की मदद से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भाई ने की पहचान, दर्ज हुआ मामला
10 मार्च को बेडाऊ धूलिया गांव निवासी नरेश पुत्र कमजी डामोर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतक उसका भाई रकमा डामोर है। उसने बताया कि 25 फरवरी की सुबह रकमा तीन लोगों के साथ घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुर्गे चोरी के शक में हत्या
जांच में सामने आया कि रकमा मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। करीब दो महीने पहले उसने एक घर से दो मुर्गे चोरी किए थे। इसी बात को लेकर उसका दोस्त ललित भूरिया और दो नाबालिग उसे टोड़ी कालू गांव ले गए। वहां उससे पूछताछ के दौरान तीनों ने उसके साथ मारपीट की और तलवार से वार कर दिया। पुलिस के अनुसार रकमा के बेहोश होने पर आरोपियों ने उसे कुएं में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी ललित भूरिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों नाबालिगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

कोरोना का नया खतरा ‘सिकाडा’, वैक्सीन असर पर सवाल
बिना सामान लिए भुगतान, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
IPL में CSK का ओपनिंग प्लान परफेक्ट नहीं, जानें वजह
पुदुचेरी में चुनावी सियासत गरम: विजय ने जनता को दी बड़ी गारंटियां
12,300 हमले भी नहीं तोड़ पाए ईरान: पश्चिम एशिया की जंग क्यों बनी चुनौती
बेटियों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, मां की बची जान
भाजपा अध्यक्ष का वादा: सरकार बनते ही लव जिहाद-लैंड जिहाद पर कसेगा शिकंजा
भोपाल में सजे इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय का सम्मान
मोबाइल छिपाने का अनोखा तरीका, JEE में बड़ा खुलासा
भाजपा पर निशाना: सतीशन ने FCRA बदलाव को बताया समुदाय विरोधी